देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल 2024 से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।
22 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 मार्च में शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मंगलवार को आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। बताया है कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। साथ ही यह पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल के 17वें संस्करण के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया गया है।
कहीं यह बात
उन्होंने कहा कि ‘हम टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हम पहले शुरुआती शेड्यूल जारी करेंगे। पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों की सूची आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय की जाएगी।