IPL 2024 Playoffs: कब और कहां होगा क्वालीफायर 1, देखें शेड्यूल

आज 20 मई 2024 है। आईपीएल समापन की ओर है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू हुआ। जो 26 मई को समाप्त होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 20 मई 2024 को कोई मुकाबले नहीं खेलें जाएंगे।‌ आईपीएल 2024 की प्‍लेऑफ की टीमें तय हो गई हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्‍थान रॉयल्‍स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया है। पहले क्वालिफायर और एलिमिनेटर की लाइन-अप भी तय हो गई है। पहला क्वालिफायर मैच पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच खेला जाएगा। कोलकाता और सनराइजर्स के बीच ये मुकाबला मंगलवार कल 21 मई को खेला जाएगा। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मैच में भिडेंगे। ये मैच बुधवार 22 मई को खेला जाएगा। इन दोनों ही मैच का वेन्यू अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा।

कल कौन जीता

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 गेंद और 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच बगैर टॉस के ही रद्द हो गया।