आईपीएल 2025 ऑक्शन: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनें ऋषभ पंत, अब इस टीम से खेलते आएंगे नजर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे ऋषभ पंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को‌ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। इसके साथ ही आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर है। श्रेयस के लिए पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।