IPL 2025: दिल्ली का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को इतने रनों से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज कौन जीता

आज दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला और में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, हैदराबाद को तीन मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की।