IPL 2025: आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा । आज 27 मार्च, गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

कल कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। गुवाहटी में यह मैच खेला गया। जिसमे केकेआर की टीम की ओर से शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। जवाबी पारी में KKR ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, KKR ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।