देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज इनके बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 21 अप्रैल, सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बना दिए थे। जवाब में मुंबई ने 177 रन का टारगेट 15.4 ओवर में ही चेज कर लिया। इसके साथ ही मुंबई ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। जिसमे रोहित ने 6 छक्कों और 5 चौकों से 45 गेंदों में नाबद 76 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 5 छक्कों और 6 चौकों से 30 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। मुंबई की इस सीजन यह चौथी जीत है।