देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल समापन की ओर है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।आईपीएल 2025 का फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।
कल का मैच
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम का सफर यही खत्म हो गया है। पंजाब किंग्स (PBKS) से अहमदाबाद में रविवार (1 जून) को मुंबई इंडियंस का सामना होगा। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी।