IPL 2025: 09 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 08 विकेट से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल समापन की ओर है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।आईपीएल 2025 का फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।

आज कौन जीता

आज गुरूवार को आईपीएल का क्वालिफायर-1 खेला गया। जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाए और मैच जीत लिया। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया और आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आरसीबी टीम 2009, 2011 और 2016 के बाद अब फाइनल में पहुंची है।