IPL 2025: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 24 अप्रैल, गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

आईपीएल में बीते कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पहले खेलकर हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 143 रनों तक पहुंचा। जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 26 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही मुंबई 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं हैदराबाद की टीम 6 हार के साथ नौवें स्थान पर है।