IPL 2025: आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 23 अप्रैल, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। जिसमे लखनऊ ने एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली ने इस मैच को 17.5 ओवर में ही आठ विकेट से जीत दर्ज कर लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि पोरेल ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली।