IPL 2025: आज खेले जाएंगे दो मेचों के मुकाबले, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज मंगलवार 08 अप्रैल को 2 मैच खेले जाएंगे। जिसमे कोलकाता-लखनऊ के बीच पहला मैच दोपहर 3.30 बजे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। वहीं शाम 7.30 बजे से मुल्लांपुर में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आरसीबी की यह जीत ऐतिहासिक रहीं क्योंकि उसने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।