IPL 2025: आज खेले जाएंगे दो मेचों के मुकाबले, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो‌ मुकाबले खेले जाएंगे। आज 27 अप्रैल, रविवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 3:30 PM बजे से मुंबई में मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

बीते कल शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS)से कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ। पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाए। केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए एक ओवर में सात रन बनाए। जिसके बाद तेज आंधी और बारिश आ गई। बारिश बंद नहीं हुई तो मैच रद्द करने का फैसला किया गया। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। इसके साथ ही केकेआर 9 मैचों सात अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं पीबीकेएस 9 मैचों में पांच जीत और तीन हार के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।