IPL 2026: बेंगलुरु का ‘विराट’ धमाका, लखनऊ को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंची RCB

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

चेन्नई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में बुधवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 146 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 29 गेंद पहले 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। एम चिन्नास्वामी में यानी घर पर आरसीबी ने पहली बार लखनऊ को हराया है. आरसीबी के लिए गेंदबाजी में रसिख डार सलाम (4 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) ने कहर ढाया तो बल्लेबाजी में विराट कोहली (34 गेंद में 49 रन), जितेश शर्मा (9 गेंद में 23 रन) और रजत पाटीदार (13 गेंद में 27 रन) हिट रहे। अंत में टिम डेविड (8 गेंद 14 रन) और रोमारियो शेफर्ड (8 गेंद 14 रन) नाबाद लौटे।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और अब तक अपने पहले खिताब के लिए तरस रही व पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के बीच होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।