IPL 2026: चेन्नई का ‘विजय’ शंखनाद, दिल्ली को हराया, चेन्नई ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

चेन्नई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में सीएसके ने 23 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत से उनके इस सीजन लगातार 3 मैचों की हार का सिलसिला भी टूट गया। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने केवल 52 गेंदों पर शतक जड़ा। संजू सैमसन ने 115 रन की नाबाद पारी खेली। संजू सैमसन को 115 रन की नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 20 ओवर में 212 रन बनाए। 212 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में भी अब सीएसके का खाता खुला है और 10वें से 9वें स्थान पर आ गई है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज रविवार, 12 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच में शाम को होगा। आईपीएल के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटन्स से है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला आईपीएल की चिरप्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।