IPL 2026: लखनऊ के आगे पस्त हुई हैदराबाद, 5 विकेट से हारा मैच, ऋषभ पंत ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

लखनऊ ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 05 अप्रैल को‌ दोपहर में 3:30 बजे से IPL 2026 का 10वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जिसमें ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत दिलाई। पंत ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया। उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।