IPL 2026: हैदराबाद का ‘विजय शंखनाद’: कोलकाता को 65 रनों से हराकर खोला जीत का खाता

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 2 अप्रैल को‌ सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में हुआ। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई। टीम से अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 और वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज (3 अप्रैल) आईपीएल के 19वें सीजन का एक ही मैच खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। चेन्नई अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। वहीं, पंजाब ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है।