क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुई। इस मुकाबले को लखनऊ ने तीन विकेट से जीता। कोलकाता ने लखनऊ को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। राजस्थान ने जहां तीन मुकाबले जीते हैं तो आरसीबी ने दो मुकाबले जीते हैं। राजस्थान जीत का चौका लगाने तो आरसीबी जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगी।