क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
पंजाब ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से हराया। चेन्नई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे और पंजाब को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने सबसे अधिक 73 रनों की पारी खेली। तो पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पंजाब ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। तो वहीं चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और मैट हेनरी ने 2-2 विकेट हासिल किए। सीएसके की इस सीजन ये लगातार दूसरी हार है।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आज 4 अप्रैल 2026 को आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। चार टीमें एक दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडिय में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2026 के पहले डबल हेडर मुकाबले का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।