IPL 2026: पंजाब की 7 विकेट से बड़ी जीत, श्रेयस अय्यर की शानदार सेंचुरी, लखनऊ को हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। जो अब फाइनल की ओर बढ़ रहा है।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। वहीं IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अय्यर के शतक और प्रभसिमरन की फिफ्टी की मदद से पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने जोश इंग्लिश की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 197 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच को जीत लिया। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए विजयी छक्का लगाया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज (24 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होना है। आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।