क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
चेन्नई ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के 20वें मैच मेंमुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। यह मुंबई की सीजन की लगातार तीसरी हार है जबकि बेंगलुरु ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज सोमवार, 13 अप्रैल को एक मैच खेला जाएगा। आज, 13 अप्रैल को आईपीएल के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा।