क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
दिल्ली ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 04 अप्रैल को दोपहर में 3:30 बजे से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें इस रोमांचक मुकाबले को दिल्ली ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 162 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के टार्गेट का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रन की पारी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर अपने नाम किया। मुंबई ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 163 रन का टारगेट दिया।
दिल्ली की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।