क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
चेन्नई ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और MI की सबसे बड़ी हार है। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे, जिसमें संजू सैमसन की शतकीय पारी शामिल रही। इसके जवाब में मुंबई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मुंबई इंडियंस को रनों के सबसे बड़े अंतर से हराने का रिकॉर्ड बना दिया है। आईपीएल में इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रनों की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। वहीं चेन्नई के खिलाफ अब तक मुंबई की सबसे बड़ी हार 48 रनों की थी, लेकिन CSK ने उस अंतर को बेहतर करते हुए MI को 103 रनों से हरा दिया है। यह चेन्नई सुपर किंग्स की IPL में रनों की सबसे बड़ी जीत है।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल के 34वें मैच में आज शुक्रवार 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।