IPL 2022 Playoffs: आज लखनऊ सुपर जायंट्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला, देखें शेड्यूल

आज 25 मई 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 के 74 मैचों में से 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं।

आईपीएल में आज का मैच-

आज एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ंत कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 27 मई को पहले क्वालीफायर मुकाबले में हारने वाली टीम से भिड़ना होगा।

यह टीम भिड़ेगी-

ईडन गार्डन्‍स में ही लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। क्‍वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह मिल जाएगी जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर-2 खेलने का मौका मिलेगा।