नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुई ईरान की नर्गिस मोहम्मदी, महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ी लड़ाई

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नोबेल कमेटी ने नर्गिस मोहम्मदी को कुछ दिनों पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

नोबेल शांति पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नर्गिस को यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई और सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की उनकी लड़ाई के लिए प्रदान किया गया है। वह यह पुरस्कार दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मदी को जिस वक्त यह पुरस्कार मिल रहा है, उस वक्त भी वो जेल में हैं।

यह पुरस्कार शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक नर्गिस मोहम्मदी कारावास के इस्तेमाल और ईरानी जेलों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ती रही है। मोहम्मदी को अपने मानवाधिकार कार्यों के कारण कई बार जेल भी जाना पड़ा है। मोहम्मदी को उनकी सक्रियता के लिए अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है, जिसमें पेर एंगर पुरस्कार, ओलोफ पाल्मे पुरस्कार, यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार और पीईएन/बार्बी फ्रीडम टू राइट अवार्ड जैसे पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें बीबीसी की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं में से एक के रूप में भी नामित किया गया था।