अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज पहली बार चंदन राम दास अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उनका यहां सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास-
जिस पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जनता ने चुनकर उन्हें यहां तक पहुंचाया है, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द अल्मोड़ा में आईएसबीटी अस्तित्व में आएगा।
यह लोग रहें उपस्थित-
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महेश नयाल, गोपाल जीना, जगत भट्ट, मनीष जोशी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।