देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब अमेरिका ने इजरायल की मदद से ईरान पर शनिवार को बड़ा हमला किया।
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिससे हालात तनावपूर्ण है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों में मिसाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है। जिसके बाद देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही इजरायल ने इसे सतर्कता में किया गया हमला बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने एक्स पोस्ट में बताया कि देश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके साथ ही नागरिक उड़ानों के लिए एयर स्पेस भी बंद किया गया है। वहीं, ईरान ने भी अगली सूचना तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
दी यह चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल के साथ सउदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन को भी निशाना बनाया है। ईरानी हमले के बाद कतर और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एयरस्पेस क्लोजर की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक सख्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि देश अपने जवाब में “हिचकेगा नहीं”। एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि “अब समय आ गया है कि हम अपने देश की रक्षा करें और दुश्मन के मिलिट्री हमले का सामना करें।” ईरान ने जवाब में इजरायल पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दाग दी हैं। उत्तरी इजरायल में जोदराद धमाके होने की खबर सामने आई है। इजरायल ने भी पुष्टि कर दी है कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। ईरानी हमले के बाद इजरायल ने आयरन डोम एक्टिव किया है।
की यह अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं इजराइल की राजधानी में स्थित भारतीय दूतावास ने विशेष सुरक्षा परामर्श जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी हर निर्देश का पालन करना अनिवार्य है। घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन हालात को हल्के में लेना भी खतरनाक हो सकता है।