देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी है। दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से जारी सैन्य संघर्ष ने बीते तीन दिनों में भयावह रूप ले लिया है।
दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत सरकार की अपील पर ईरान ने बड़ी राहत दी है। जिसमे तेहरान ने ज़मीनी सीमाओं के जरिए भारत को अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की अनुमति दी है। ईरान ने कहा है कि भले इजरायल के हमलों को देखते हुए ईरान के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है, लेकिन नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए सभी भूमि सीमाएं (लैंड बॉर्डर) खुली हैं। इस फैसले से ईरान में फंसे लगभग 10,000 भारतीय छात्रों के स्वदेश लौटने का रास्ता खुल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार (16 जून) सुबह विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि तेहरान में भारतीय दूतावास छात्रों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय है और ‘कुछ मामलों में’ उन्हें दूतावास की मदद से ईरान के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
जारी की चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक चेतावनी जारी की है। जिसमे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।