देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसरो ने फिर इतिहास रचा है।
इसरो ने स्पैडेक्स मिशन सफलतापूर्वक लांच किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो ने बीते कल सोमवार रात ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ यानी स्पैडेक्स सैटेलाइन की सफल लांचिंग की। सोमवार रात 10 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से स्पैडेक्स और अभिनव पेलोड के साथ पीएसएलवी-सी60 लॉन्च किया। जिसका लक्ष्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करना है। इसरो अगर स्पेस में डॉकिंग और अनडॉकिंग तकनीक के डेमोंस्ट्रेट में सफल रहती है तो भारत एलीट क्लब में शामिल हो जाएगा। इसके साथ ही इसरो ने नया इतिहास रच दिया है। इस तरह भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और गौरवशाली उड़ान भरी है।
दी यह जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की
जिसमें जानकारी दी कि, “स्पैडेक्स तैनात! स्पैडेक्स उपग्रहों का सफल पृथक्करण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर है।”