भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में जॉब का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसरो ने सहायक, यूडीसी, आशुलिपिक भर्ती 2022 के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसरो ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क यूडीसी और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कोई भी उम्मीदवार जो इसरो के विभिन्न पदों के लिए इच्छुक है, वह 20 दिसंबर 2022 से 09 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
आईसीआरबी: 02 (ए-जेपीए): 2022 अधिसूचना का संक्षिप्त विवरण
• आवेदन शुरू: 20/12/2022
• ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09/01/2023
•परीक्षा तिथि: अनुसूची के अनुसार
• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 100/-
• एससी / एसटी / पीएच : 0/-
• सभी वर्ग महिला : 0/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई मोड के माध्यम से करना है।
• अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आयु में छूट नियमों के लिए इसरो सहायक, यूडीसी, जेपीए परीक्षा भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।
पदों का विवरण
• सहायक में 339 पद, अपर डिवीजन क्लर्क यूडीसी में 16 और स्वायत्त संस्थानों में सहायक के लिए 3 पद है। इन पदों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर के उपयोग में प्रवीणता होना जरूरी है।
• कनिष्ठ निजी सहायक में 153 ओर आशुलिपिक में14 पद है जिसके लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। या न्यूनतम 60% अंकों के साथ वाणिज्यिक / सचिवीय अभ्यास में डिप्लोमा और कंप्यूटर के उपयोग में प्रवीणता और अंग्रेजी आशुलिपिक में 60 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in देख सकते हैं।