फिर इतिहास रचने को तैयार इसरो, आज 01 जनवरी को लांच होगा एक्सपोसैट (XPoSat) मिशन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसरों से जुड़ी खबर है।

कल होगी लांचिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Isro) इसरो अंतरिक्ष क्षेत्र में ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के बाद नये साल के पहले दिन नये मिशन को लांच करने वाला है। इसरो ने घोषणा की है कि एक्सपोसैट (XPoSat) मिशन आज 01 जनवरी की सुबह 9:10 बजे लॉन्च होगा।

XPoSat का लक्ष्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक XPoSat का लक्ष्य ब्रह्मांड में 50 सबसे चमकीले ज्ञात स्रोतों का अध्ययन करना है। जिसमें पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बायनेरिज़, सक्रिय गैलेक्टिक नाभिक, न्यूट्रॉन सितारे और गैर-थर्मल सुपरनोवा अवशेष शामिल हैं।