देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इसरो ने आज पुष्पक विमान (आरएलवी-टीडी) की सफल लॉन्चिंग की है।
इसरों को मिली बड़ी कामयाबी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो ने आज सुबह 7 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आयोजित इस परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। आरएलवी लेक्स-02 लैंडिंग प्रयोग के माध्यम से लॉन्च की। लॉन्चिंंग के बाद विमान ने सफल लैंडिंग भी की।
खास है खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एसयूवी आकार का पंखों वाला रॉकेट हैं। पुष्पक एक री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल है। यह हवाई जहाज जैसा दिखता है। इसके अलावा इसकी लंबाई 6.5 मीटर है और इसका वजन 1.75 टन है. इसे स्वदेशी अंतरिक्ष शटल भी कहा जाता है।इसरो के मुताबिक, यह मिशन अंतरिक्ष तक कम लागत में पहुंच को सक्षम करने के लिए पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के अंतरिक्ष एजेंसी के प्रयासों का हिस्सा है।