भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो आज श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल – पीएसएलवी-सी 52 का प्रक्षेपण किया । पीएसएलवी-सी 52 आज सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर लॉन्च किया गया । इस अभियान में तीन उपग्रह प्रक्षेपित किए गये ।
इसका वजन एक हजार सात सौ दस किलोग्राम है
एक उपग्रह ईओएस-04 राडार इमेजिंग सैटेलाइट होगा। इसका वजन एक हजार सात सौ दस किलोग्राम है। इसे सभी प्रकार के मौसम में कृषि, जंगल, वृक्षारोपण, मृदा नमी, जलभण्डारण और बाढ़ के गुणवत्तायुक्त चित्र लेने में उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ ही आईएनएस-2टीडी तथा इंस्पायर सैट-1 उपग्रह भी प्रक्षेपित किया गया।
इंस्पायर सैट-1 छोटा उपग्रह है
आईएनएस-2टीडी एक थर्मल इमेजिंग कैमरा ले जाया गया है । जो भूमि और जल की सतह का तापमान दर्शाएगा। इंस्पायर सैट-1 छोटा उपग्रह है, जो भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान ने कोलोराडो विश्वविद्यालय के लेबोरेटरी ऑफ एटमॉस्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स के सहयोग से तैयार किया है। पीएसएलवी-सी 52, पीएसएलवी श्रृंखला 54वां प्रक्षेपण है।