01 जनवरी: वैश्विक परिवार दिवस आज, पूरा विश्व एक परिवार, एकता, शांति और एकजुटता को बढ़ावा देना खास उद्देश्य

आज 01 जनवरी 2026 है। आज वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है। वैश्विक परिवार दिवस, जिसे विश्व शांति दिवस के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया में सद्भाव और एकता की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है।

खास है महत्व

इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि पूरा विश्व एक परिवार है। यह दिन एकता, शांति और एकजुटता को बढ़ावा देता है। इस दिन अलग-अलग समुदाय के परिवार एकजुट होकर विश्व शांति के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि एक परिवार का निर्माण हो, ताकि विश्व में शांति की स्थापना होने के साथ ही हिंसा भी कम की जा सकें।

जानें इसका इतिहास

हर साल 01 जनवरी को नए साल के जश्न के साथ वैश्विक परिवार दिवस भी मनाया जाता है। वैश्विक परिवार दिवस की शुरूआत यूएन द्वारा (संयुक्त राष्ट्र) साल 1997 में दुनिया भर में अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए ”वन डे वन पीस” नाम से किया गया था। पहला आधिकारिक ग्लोबल फैमिली डे 1 जनवरी 2000 को मनाया गया था। तब से हर साल नए साल पर वैश्विक परिवार दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है।