12 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 12 जनवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1863: महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद का कोलकाता में जन्म।

📗📗1908: पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।

📗📗1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।

📗📗1950: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।

📗📗1984: भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

📗📗2002: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

📗📗2005: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन।

📗📗2010: हैती में भीषण भूकंप से दो लाख से अधिक लोगों की मौत।