02 जनवरी: आज ही के दिन हुई थी भारत में भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कारों की स्थापना, जानें इसका इतिहास

आज 02 जनवरी 2026 है। 02 जनवरी को भारत में भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कारों की स्थापना हुई थी। भारत सरकार ने 2 जनवरी, 1954 को भारत रत्न और पद्म विभूषण (तीन वर्गों में) की स्थापना की, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक था।

जानें इसका इतिहास

8 जनवरी, 1955 को एक राष्ट्रपति अधिसूचना के माध्यम से इन वर्गों का नाम बदलकर क्रमशः पद्म विभूषण (असाधारण सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए), और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा के लिए) कर दिया गया। शुरुआत में पद्म विभूषण के तीन वर्ग (पहला, दूसरा और तीसरा) थे। जिन्हें 8 जनवरी, 1955 को राष्ट्रपति के आदेश से पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में नया नाम दिया गया। जिसमें पद्म भूषण दूसरा सर्वोच्च और पद्म श्री तीसरा सर्वोच्च पद्म पुरस्कार बन गया‌।

इन सम्मानों का पदक्रम

• भारत रत्न (सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
• पद्म विभूषण (दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
• पद्म भूषण (तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
• पद्म श्री (चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) 

भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है‌। जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च सम्मान है, जो उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है और पद्म श्री चौथा सम्मान है, जो विशिष्ट सेवा के लिए मिलता है। ये तीनों पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं और इनकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।