आज 27 जनवरी 2026 है। आज माघ गुप्त नवरात्रि की नवमी है। 27 जनवरी 2026 को माघ गुप्त नवरात्रि का समापन हो रहा है। नवमी तिथि को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से मां अंबे का आशीर्वाद मिलता है और वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है।
आज गुप्त नवरात्रि का समापन
नवरात्रि पूजन के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ ही गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। मां दुर्गा का ये रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला माना जाता है। नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है।
मां सिद्धिदात्री की होती है पूजा आराधना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा रात्रि में यानी निशिता काल में की जाए तो पूजा का दोगुना फल मिलता है। निशिता काल मुहूर्त में ‘दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र की एक माला जाप करें। इससे शत्रु बाधा खत्म होती है।
जानें शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि 27 जनवरी, मंगलवार को है, इस तिथि की मुख्य देवी सिद्धिदात्री हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में 9 दिन की गई साधना का फल इन 2 दिनों में ही प्राप्त होता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक बहुत उत्तम है।