30 जनवरी: शुक्र प्रदोष व्रत आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 30 जनवरी 2026 है। आज‌ शुक्र प्रदोष व्रत है। भगवान शिव को समर्पित व्रत प्रदोष व्रत हर माह में दो बार पड़ता है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। जब यह व्रत शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे ‘शुक्र प्रदोष’ कहा जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत आज 30 जनवरी को रखा जाएगा। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए भी बेहद खास माना जाता है। हर माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस दिन प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से हर भय-संकट दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ये व्रत शिव जी के साथ मंगल देव की कृपा प्राप्ति के लिए बेहद शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्य कर्जों से मुक्ति दिलाते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जनवरी को सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि शुरू होगी और अगले दिन 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर इसका समापन होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 59 मिनट से रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।