31 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 31 जनवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1561: मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक और वफादार बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

📗📗1865: अमेरिकी कांग्रेस ने दासता उन्मूलन संबंधी 13वां संशोधन पारित किया, जिसने आधिकारिक तौर पर अमेरिका में दास प्रथा को समाप्त किया।

📗📗1893: ‘कोका-कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

📗📗1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, जर्मनी ने रूस के खिलाफ पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

📗📗1943: द्वितीय विश्व युद्ध में स्टालिनग्राद की लड़ाई में हिटलर की सेना ने आत्मसमर्पण किया, जो जर्मनी की पहली बड़ी पराजय थी।

📗📗1958: अमेरिका ने अपना पहला सफल उपग्रह ‘एक्सप्लोरर-I’ लॉन्च कर अंतरिक्ष होड़ में कदम रखा।

📗📗1961: अमेरिका ने अंतरिक्ष में जीवित प्राणी के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए हैम नामक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

📗📗1963: मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

📗📗2010: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ ने 2 अरब डॉलर की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया।