09 जनवरी: राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन प्रशंसा दिवस आज, पुलिस अधिकारियों के साहस व बलिदान को सम्मान देना खास उद्देश्य

आज 09 जनवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन प्रशंसा दिवस (National Law Enforcement Appreciation Day – LEAD) मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

यह दिवस प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में कानून और व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा करने और अपना जीवन जोखिम में डालने वाले पुलिस अधिकारियों के साहस व बलिदान के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने के लिए समर्पित है। इस दिवस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित कानून प्रवर्तन अधिकारियों (Law Enforcement Officers) के समर्पण को सलाम करना है। यह दिन अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कड़ी मेहनत और उनके द्वारा किए जाने वाले बलिदान को पहचानने के लिए शुरू किया गया था।