नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बीएसएफ ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 के तहत कुल 549 पदों पर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएफ ने कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 549 पदों के लिए 10वीं पास राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वहीं बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत 30 से अधिक खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, योग समेत कई अन्य खेल शामिल हैं। कुल 549 पदों में से 277 पद पुरुष खिलाड़ियों के लिए और 272 पद महिला खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
देखें वेबसाइट
इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक BSF की अधिकृत भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।