जाॅब अलर्ट: इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए करें आवेदन, यहां देखें पूरी जानकारी

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। जो युवा सेना के साथ काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इंटर्नशिप में चयनित हुए उम्मीदवार को इंडियन आर्मी के हाई टेक मिशनों में भी शामिल किया जाएगा। साथ में कटिंग एड्ज, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन, एआई मॉडल्स और मिलिट्री ग्रेड सिक्योर एप्लिकेशन के डेवलपमेंट पर भी काम करने का चांस मिलेगा। कैंडिडेट्स सीधे सेना के बड़े अफसरों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर इन प्रोजेक्ट्स पर वर्क करेंगे। फ्रेंटेड, बैकेंड, फ्रेमवर्क, एआई & एमएल, क्लाउड एंड नेटवर्क, जीआईएस, एपीआईएस जैसी हाई टेक्नोलॉजी भी सीखेंगे। वहीं भारतीय सेना की इस इंटर्नशिप के लिए बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/डाटा साइंस/आईटी/ईसीई) कोर्स के लास्ट ईयर में पढ़ रहे या डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एमटेक AI&ML/डाटा साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और AI, ML, DevSecOps, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और बिग डाटा या इससे संबंधित फील्ड में पीएचडी वाले भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बताया कि आर्मी का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 75 दिन तक चलेगा। जो 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर यह इंटर्नशिप 27 मार्च 2026 तक चलेगी।

देखें अंतिम तिथि

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।