रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू किए हैं।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1104 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंकों के साथ हाई स्कूल/दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो मैट्रिकुलेशन (न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ) और आईटीआई परीक्षा, दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेकर तैयार की जाएगी और दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
देखें वेबसाइट
इसके बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NER की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है।