जाॅब अलर्ट: सुनहरा अवसर: SBI में 590 से अधिक पदों पर निकली हैं भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों वैकेंसी निकाली है।

इन पदों पर भर्ती

जिसमें इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 600 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें 586 नियमित पद और 14 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। वहीं चरण I प्रारंभिक परीक्षा 8 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  16 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।