जाॅब अलर्ट: भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा अवसर, ग्रुप सी के कुल 194 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन आर्मी में नौकरी का सुनहरा अवसर है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना में जहां ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुछ दिनों पहले नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इंडियन आर्मी द्वारा ग्रुप सी के कुल 194 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंडियन आर्मी में लोअर डिवीजन क्लर्क, फायरमैन, व्हीकल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, ट्रेड्समैन मेट, कुक, वॉशर मैन, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, स्टोर कीपर, इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इंडियन आर्मी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।
• भरा हुआ आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज इस पते पर भेजें —
कमांडेंट, 505 आर्मी बेस वर्कशॉप, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली – 110010