जाॅब अलर्ट: आर्मी एमईएस भर्ती 2023 के माध्यम से ग्रुप सी पदों पर होगी भर्ती, भरें जाएंगे 41,822 पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) आधिकारिक पोर्टल पर आर्मी एमईएस भर्ती 2023 के माध्यम से ग्रुप सी पदों को भरने वाली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें एमईएस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी की कुल 41822 मेट, एमटीएस और स्टोरकीपर रिक्तियों को भरने वाला है। आर्मी एमईएस भर्ती 2023 ग्रुप सी के 41,822 पदों के लिए आयोजित होने वाली है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालयों से 10वीं या 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में दस्तावेज़ सत्यापन (स्क्रीनिंग), लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

देखें वेबसाइट

भारतीय सेना एमईएस भर्ती 2023 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया एमईएस द्वारा https://mes.gov.in/ पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हैं।