बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आईबीपीएस ने 13000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें आईबीपीएस ने 13000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आईबीपीएस ग्रुप ‘ए’ ऑफिसर स्केल- I, II और III, जिसे आईबीपीएस आरआरबी पीओ भी कहा जाता है और ग्रुप ‘बी’ ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पस (जिसे आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भी कहा जाता है)।
देखें वेबसाइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क 2025 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज 21 सितंबर 2025 तक है।