बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के 1,100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
बैंक में नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IDBI बैंक पूरे देश में अपनी अलग-अलग शाखाओं के लिए कुल 1,100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर नियुक्त करेगा। इन पदों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है।
दिल्ली-NCR और राजस्थान- 130 पद
महाराष्ट्र (मुंबई और नागपुर)- 180 पद
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड- 85 पद
बिहार और झारखंड- 45 पद
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़- 105 पद
इसके अलावा दक्षिण भारत, गुजरात, पंजाब और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी कई पद खाली हैं।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी 08 मार्च से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।