नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB Jobs ) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने साल के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) पद पर कुल 4,987 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (एसए/एक्सई) पद पर कुल 4,987 खाली पदों को भरा जाएगा। आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (एसए/एक्सई) भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 17 अगस्त 2025 तक चलेगी। इनमें अनारक्षित (अनारक्षित): 2,471 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग: 1,015 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 501 पद, अनुसूचित जाति: 574 पद और अनुसूचित जनजाति: 426 पद आरक्षित हैं।
देखें वेबसाइट
इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in/en/notifications/vacancies पर आवेदन कर सकते हैं।