जाॅब अलर्ट: बिना परीक्षा ESIC में जॉब का अवसर, बस करे यह काम

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में भर्ती का शानदार मौका है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इसके लिए ESIC ने स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। ESIC की इस भर्ती के जरिए 9 पदों पर बहाली होने जा रही है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आधिकारिक अधिसूचना में दी गई प्रासंगिक विशेषज्ञता में एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री या समकक्ष / पीजी डिप्लोमा होना चाहिए और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / स्टेट मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 8 मई को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। स्थल – मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रूम, ESIC मॉडल हॉस्पिटल बेल्टोला, गुवाहाटी – 781002। समय – सुबह 09:00 बजे से 09:30 बजे तक होगा।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई है।