नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल अस्थायी रूप से 3954 पदों को भरना है, जिनमें से एमटीएस के तहत रिक्तियां 2196 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए रिक्तियां 1758 हैं। परीक्षा मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर -1 में), एक सामान्य केंद्रीय सेवा समूह ‘सी’ गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
देखें वेबसाइट
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर परीक्षा के लिए उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 को रात्रि 11 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।